Sunday, April 27, 2014

                                                                                    ॐ 

चिकना घड़ा कैसा हो  ?

श्रीमती सोनिया का दामाद और उनकी पुत्री श्रीमती प्रियंका का पति यानी देश के परम शक्तिशाली घराने का दामाद राबर्ट वाड्रा कितना सौभाग्यशाली है ये हम सब अच्छी तरह से जानते हैं।
इस भारत देश की मानसिकता को देखते हुए हम बड़े आराम से कह सकते हैं कि इस देश में सुन्दर राजकुमारी की हैसियत रखने वाली अनन्य सुंदरी से उसका विवाह हुआ ,इस से बढ़कर सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है ?
और फिर उस घराने के सामने जिस आदमी के घराने  की और उसकी अपनी औकात कौड़ियों की ना हो उसकी शादी वहाँ हुई तो ये तो फिल्मों में दिखाई जाने वाली रईस की बेटी और उसके बंगले के माली के बेटे के बीच हुए सफल प्रेम सम्बन्ध से किसी तरह भी कम कहानी नहीं।

अब ये एक साधारण सी बात है कि ये  नया रिश्ता इस गरीब नौजवान के लिए कारूँ  के खजाने की ओर ले जाने वाली  राह से कम  कभी भी नहीं था।

जो होना था वही हुआ , मौका परस्तों और चापलूसों  ने शाही घराने की मेहरबानियों और कृपा दृष्टियों को अपने ऊपर बनाये रखने के लिए इस गरीबी से निकल कर पैसे की चकाचौंध में आये नौजवान की पैसे की लालसा को तुरंत ताड़ लिया।

नतीजा सब के सामने है हजारों एकड़ ज़मीन दामाद श्री को कौड़ियों के दाम मिली जिसे बेचकर दामाद जी ने रातोंरात सैंकड़ों करोड़ रूपये कमा लिए।

ये सारा घटना क्रम जब घटित हो रहा था तब क्या श्रीमती सोनिया  , राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका इन सब काला बाज़ारियों से बेखबर थे ,ये पूछना भी एक अहमकता भरा सवाल होगा।

बल्कि ये सब आती लक्ष्मी की हिलोरों का आनंद लेते हुए मन ही मन खुश हो रहे थे।

आज प्रियंका के ये कहना की पति के बारे में ऐसी बातें सुनकर मन को बहुत कष्ट होता है ,कोई नयी बात नहीं।

उसने तो ये कहना ही था , वो एक बहुत चतुर नारी है और अपने पति की गलतियों पर पर्दा डालना अपना कर्तव्य समझती है।

कोई भी समझदार व्यक्ति बड़ी आसानी से ये अंदाज़ा लगा सकता है कि गरीब दामाद को रातों-रात अरबों रूपये की संपत्ति का मालिक कैसे बना लिया जाएगा ये खाका परिवार के दिमाग़ में पहले से मौजूद होगा।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए यदि विचार करें तो श्रीमती प्रियंका वाड्रा को अपना  ढिठाई पूर्ण व्यवहार कुछ भी गलत नहीं नज़र आता।

बौखला खुद रही हैं लेकिन बता रही है  दूसरों को बौखलाया हुआ चूहा , और अब उनके पास अपने पति और अपने बचाव में एक ढीठ आदमी की तरह विरोधियों के खिलाफ अनाप-शनाप बकवास करने के अलावा और कुछ भी नहीं है।

आवश्यकता ये है कि जनता इन के द्वारा किये दुष्कर्मों को ना भूले और इन्हें चुनाव में भारी हार दे कर सबक सिखाये।